बंगाल में एक और घोटाला ! बीजेपी विधायक की बेटी से सीआईडी की पूछताछ

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक और घोटाला हुआ है. सीआईडी ने कल्याणी एम्स में भर्ती को लेकर

बीजेपी विधायक नीलाद्री शेखर दाना की बेटी से घंटों पूछताछ की.

सीआईडी के 4 अधिकारी आज बांकुरा में निलाद्री शेखर के घर पहुंचे और काफी देर तक पूछताछ की.

बांकुरा से भाजपा विधायक निलाद्री शेखर पर आरोप है कि

उन्होंने अपने प्रभाव से बेटी मैत्री दाना को कल्याणी एम्स में नौकरी दिलवाई है.

इसी मामले को लेकर सीआईडी जांच कर रही है.

बता दें कि केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकार भी एक्शन मोड में दिख रही है.

वहां सीआईडी ने कल्याणी एम्स में भर्ती को लेकर जांच तेज कर दी है.

वहीं बंगाल में शिक्षा भर्ती घोटाले की जांच पहले से चल रही है.

इसमें ईडी ने टीएमसी नेता और राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया हुआ है.

क्या है भर्ती का मामला?

एक महीने पहले ही कल्याणी थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी. आरोप के मुताबिक कल्याणी एम्स में भर्ती के दौरान घोटाला हुआ है और सीआईडी ने मामले की जांच हाथ में लेते ही पिछले हफ्ते नदिया के चाकदा से बीजेपी विधायक बंकिम घोष की पुत्रवधू अनसूया घोष धर से पूछताछ की थी. इस मामले में बीजेपी के कई नेताओं पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रिश्तेदारों को कल्याणी एम्स में नौकरी दिलवाई है.

20 मई को दर्ज हुआ था मामला

जानकारी के मुताबिक, FIR में कुल 8 लोगों के नाम हैं. यह FIR 20 मई को दर्ज हुई थी. मामले में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406, 120-बी (आपराधिक साजिश) आदि के तहत FIR दर्ज हुई थी.

डेटा एंट्री ऑपरेटर की दी गई थी नौकरी

शिकायत में कहा गया था कि विधायक निलाद्री की बेटी को डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दी गई थी, जिसमें 30 हजार रुपये महीना सैलरी थी. जबकि वह टेस्ट देने तक नहीं गई थीं. विधायक नीलाद्री पहले ही इन आरोपों को नकार चुके हैं. इस मामले में बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार का भी नाम आया है. उन्होंने कहा था कि सीआईडी सत्ताधारी TMC के आदेश पर काम कर रही है.

Saffrn

Trending News

Jharkhand Kerosene Scheme: LPG Crisis के बीच हर राशन कार्डधारक को...

झारखंड में एलपीजी की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा फैसला, हर राशन कार्डधारक को मिलेगा 1 लीटर केरोसिन, पीडीएस से होगा वितरण।Jharkhand Kerosene...

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img