Saharsa- दक्षिण अफ्रीका के युगांडा में आयोजित पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2021 के फाइनल में गोल्ड जीतने वाले अरबाज अंसारी का सहरसा पहुंचने पर बैंड बाजे के साथ स्वागत हुआ.
बता दें कि मंगलवार को युगांडा में जिस जगह अरबाज अंसारी ठहरे थे, उनके होटल के महज सौ मीटर की दूरी पर बम विस्फोट हुआ था. अरबाज के परिजन बेहद चिंतित थे. लेकिन अरबाज अंसारी ने हौसला नहीं खोया और अपने हिम्मत और लगन से मैच खेलकर देश के नाम गोल्ड मेडल हासिल किया. अरबाज के गोल्ड जीतने की सूचना जैसे ही सहरसा पहुंची पूरा शहर जश्न में डुब गया.

अरबाज सहरसा के मीर टोला निवासी मोहम्मद निसार के पुत्र हैं. 15 से 21 नवंबर तक चले इस प्रतियोगिता में अरबाज ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था. अरबाज ने कई अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया है और उसमें सफलता पायी है. इसमें उसे कई महत्वपूर्ण सफलता भी मिल चुकी है।
रिपोर्ट-राजीब झा


