आरा : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर पुल स्थित दुर्गा मंदिर के समीप हथियारबंद अपराधियों ने रविवार की देर रात एक निजी रेस्टोरेंट के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं मृतक मैनेजर की गोली मार कर हत्या क्यों की गई। फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की पूरी जानकारी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी गणेश सिंह का 24 वर्षीय पुत्र विशाल सिंह है।
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट


