रांची: हेहल पूर्व सीओ अनिल कुमार सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। अनिल कुमार सिंह के खिलाफ यह कारवाई सीएम के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश के बाद हुआ है।
फर्जी तरीके से आदिवासी जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में पूर्व सीओं अनिल कुमार सिंह के खलाफ वारंट जारी हुआ है। इस मामले में पहले ही डोरंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले चंद्र भूषण सिंह समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था।
इन सभी पर आरोप है कि अनिल कुमार के सहयोग से करीब साढ़े चार एकड़ आदिवसी जमीन को संजय साहू नाम के व्यक्ति से रजिस्ट्री करा लिया था।


