Election नजदीक आते ही छाने लगा है धर्म परिवर्तन का मामला, पूर्वी चंपारण में अब तक…

पूर्वी चंपारण: विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है और एक बार फिर बिहार में धर्म परिवर्तन का मामला छाने लगा है। अभी बक्सर में धर्म परिवर्तन का मामला थमा भी नहीं था कि एक बार फिर पूर्वी चंपारण में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। मामला पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल अनुमंडल क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि प्रखंड क्षेत्र में अब तक करीब पांच से अधिक लोगों ने हिंदू धर्म को छोड़ कर धर्म परिवर्तन कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पकड़ीदयाल अनुमंडल क्षेत्र के मधुबन, चैता, कटास, मझार, बहुआरा, राजेपुर, तेतरिया समेत कई गांवों में दर्जनों की संख्या में लोगों ने धर्म परिवर्तित किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दलित, अतिपिछड़े वर्ग के लोगों को ईसाई मिशनरी अपना सॉफ्ट टार्गेट बनाते हैं और प्रत्येक रविवार को प्रार्थना के नाम पर एक जगह जमा होते हैं। इस दौरान वे लोगों को तरह तरह के प्रलोभन देते हैं और उनका धर्म परिवर्तन करवाते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि महिलाओं और बच्चों को टेम्पो में बैठा कर एक नवनिर्मित चर्च में ले जाते हैं।

लोगों ने बताया कि पहले ऐसा नहीं होता था लेकिन आज कल इनकी गतिविधि बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि सबसे पहले गांव के ही एक चिकित्सक उपेंद्र यादव ने क्रिश्चन धर्म अपनाया था और उन्होंने अपने घर के बगल में दो कट्ठा जमीन भी चर्च के लिए दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को शामिल करवाया। लोगो ने बताया कि अकेले सिरहा पंचायत में करीब 20 से 25 लोगों ने ईसाई धर्म ग्रहण किया है जबकि अनुमंडल क्षेत्र में यह संख्या पांच सौ के पार चला गया है। वहीं एक अन्य व्यक्ति गणेश राम ने बताया कि उन्होंने काफी पहले क्रिस्चन धर्म अपनाया था लेकिन उन्होंने हिंदू धर्म में वापसी कर ली।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Begusarai में चोरों का आतंक, दो अलग अलग जगहों पर लाखों की चोरी

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Election Election Election Election Election

Election </span

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img