पटना : आगामी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो चुकी है। आज यानी रविवार को चार राज्यों की विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतों की गिनती होनी है। जबकि मिजोरम में चार दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।


