रिपोर्ट- दीपक कुमार सिंह/ न्यूज 22स्कोप
बांका: महिला से दुष्कर्म का प्रयास –
रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी बखड्डा गांव में देर रात देसी कट्टा के बल पर एक
महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. मौके से पुलिस ने देसी कट्टा बरामद किया, लेकिन
इस दौरान आरोपी भागने में सफल रहा. पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा की देर रात खाना खाने के बाद मैं घर
में सोई हुई थी. मेरे पति किसी काम से बाहर गए हुए थे. मैं घर में अकेली सोई हुई थी. इसी का फायदा उठाते हुए मेरे ही
गांव के मिथुन कुमार यादव ने घर के पीछे की दीवार से छलांग लगाकर घर के अंदर प्रवेश किया.
फिर अचानक मेरे बेड पर आकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. जिसका विरोध करने पर मिथुन कुमार यादव ने
देसी कट्टा दिखाते हुए जान से मारने का धमकी देने लगा. जिसके बाद हम दोनों के बीच हाथापाई होने लगी.
इस दौरान कहने लगा कि ज्यादा बोलोगे तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे. हाथापाई के दौरान हल्ला करने के बाद
परिजन सहित आसपास के लोग आने पर आरोपी देसी कट्टा छोड़कर फरार हो गया.
दुष्कर्म का प्रयास
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए
उक्त जगह से एक अवैध देसी कट्टा बरामद कर थाना लाया है. रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया
कि मौके से देसी कट्टा बरामद हुई है. फिलहाल घटना को लेकर पुलिस से जांच पड़ताल कर रही है.
इसके बाद कार्रवाई की जाएगी.
Highlights







