लोकसभा क्षेत्रों के लिए जिला संयोजक नियुक्त किया जायेगा:अविनाश पांडे

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों  शुरुआत कर दी है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और संयोजकों के साथ अविनाश पांडे ने बैठक की है। बैठक में 14 लोकसभा क्षेत्रों में चुनौती को लेकर योजना बनाने का आदेश दिया है।

बैठक में निर्णय लिया कि वे जल्द ही इन लोकसभा क्षेत्रों के लिए जिला संयोजक नियुक्त किया जायेगा। इन संयोजक का मुख्य काम इंडिया दलों के बीच समर्थन और सहयोग को बढ़ावा देना होगा।अविनाश पांडे ने कहा कि पार्टी तैयार है और राहुल गांधी की नेतृत्व में एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है, इस नई दिशा में नफरत की जगह मोहब्बत का संदेश देने की उन्हों ने जरूरत बताई है।

अविनाश पांडे ने बताया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, और मल्लिकार्जुन खड़गे का झारखंड में सभा का आयोजन किया जायेगा और उन्होंने तीनों नेताओं से जनसभाओं को संबोधित करने के लिए सहमति प्राप्त करने का प्रयास किया है।इसके अलावा, प्रदेश में लोकसभा क्षेत्रों के लिए समस्याओं की सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया है, और इसके बाद उनके हल के लिए विभिन्न जिलों के लिए रणनीतियों का विकल्प उपलब्ध होगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img