गया: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर पुरे देश में नहे श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी कड़ी में गया के जिला परिषद् कार्यालय परिसर में भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर समारोह आयोजित की गई है।
यह भी पढ़ें- मधेपुरा में INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने की बैठक, कहा ‘नहीं है कोई चुनौती’
आज कुछ लोग बाबा साहेब के संविधान को जलाने और संविधान बदलने की बात कर रहे हैं लेकिन आज बाबा साहेब की देन है कि हम लोग यहां मौजूद हैं। बाबा साहेब के द्वारा दी गई आरक्षण की बदौलत ही आज पिछड़े वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। आज कुछ लोग आरक्षण को खत्म करने की बात कर रहे हैं। राजद प्रमुख लालू यादव गरीबों के मसीहा हैं और तेजस्वी यादव आज संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। कुछ लोग नागपुर का कानून लेकर संविधान खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं।
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
GAYA
GAYA
GAYA
Highlights


