Bagaha Breaking : सेना के जवानों को लेकर जा रही ट्रेन हुई डिरेल

Bagaha : बड़ी खबर बगहा से है जहां सेना के जवानों को लेकर जा रही एक ट्रेन की तीन बोगी डिरेल हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है वहीं घटना की सूचना पर मौके पर रेलवे अधिकारी पहुंच गए हैं। घटना बगहा के रेलवे ढाला के समीप की है जहां सेना के जवानों को लेकर जा रही एक ट्रेन की तीन बोगी डिरेल हो गई। ट्रेन डिरेल होने के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि इस घटना में किसी तरह की हताहत नहीं हुई है।

रेल अधिकारियों ने बताया कि सेना को लेकर सेना स्पेशल ट्रेन राजस्थान से पश्चिम बंगाल जा रही थी तभी बगहा स्टेशन के समीप डिरेल हो गई। ट्रेन डिरेल होने से रेल यातायात ठप हो गई। मौके पर रेलवे पहुंच कर ट्रेन की बोगी को पटरी पर लाने और यातायात बहाल करने की कवायद में जुट गए हैं।

बगहा से अनिल कुमार सोनी की रिपोर्ट
https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

bagaha bagaha 

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates