Begusarai Police ने हत्या मामले के चार आरोपियों को दबोचा

279
Begusarai Police
Begusarai Police ने हत्या मामले के चार आरोपियों को दबोचा
Advertisment

बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले दिनों अजीत महतो की हुई हत्या मामले में बड़ा खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र मैं 19 अप्रैल की संध्या में मोहम्मदपुर स्थित जेल गेट के निकट अंबे हॉस्पिटल के पास अजीत महतो की अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। Begusarai Police Begusarai Police

Advertisment

घटना के संबंध में प्रेस वार्ता करते हुए सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि नगर थाना अंतर्गत 19 अप्रैल की संध्या मैं अज्ञात अपराधियों के द्वारा अजीत महतो की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें बेगूसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में उसे भेज दिया है। डीएसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं सूचना आसूचना संकलन करते हुए घटना में संलिप्त नयागांव निवासी चार आरोपी चंदन सिंह, आजाद, संतोष कुमार एवं काजू कुमार को लोहियानगर रेलवे गुमटी के पास XUV महिन्द्रा गाडी से पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें – Bhagalpur में राज्यपाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच के पास पहुंच युवक ने उड़ाया…

विधिवत तलाशी में 04 मोबाइल एवं 1,004,30 रूपया नगद बरामद किया। पुलिस टीम के द्वारा पकड़ाये चारों अभियुक्तों से पूछताछ करने पर सभी ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया। विधि सम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस घटना मामले में पूर्व में भी एक अभियुक्त चंचल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। Begusarai Police Begusarai Police

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  खेलो इंडिया Youth Games की तैयारी जोरों पर, गया डीएम ने…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates