अपराधियों ने गिरते रसूख को पुनर्स्थापित करने के लिए रचा बेगूसराय कांड - एडीजी मुख्यालय, जितेंद्र सिंह गंगवार बेगूसराय गोलीकांड का उद्भेदन करने का दावा किया है.
Google पर 22Scope चुनेंPatna-बेगूसराय कांड का उद्भेदन- एडीजी मुख्यालय,
जितेंद्र सिंह गंगवार बेगूसराय गोलीकांड का उद्भेदन करने का दावा किया है.
उन्होंने ने कहा कि 22 स्थानों के प्राप्त सीसीटीवी फुटेज से
इस कांड का उद्भेदन करने में सफलता मिली है.
घटना के बाद से ही प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था.
हमारी कोशिश जल्द से जल्द कांड का उद्भेदन करने की थी,
यही कारण था कि बिना देरी किये घटना स्थल के लिए
अतिरिक्त बल उपलध करवाया करवा दिया गया था.
मामले की जांच के लिए तेज तर्रार अधिकारियों की टीम लगायी गयी थी.
साथ ही 50000 का इनाम भी रखा गया था.
बेगूसराय कांड का उद्भेदन- चार आरोपी गिरफ्तार
इस सीरियल फायरिंग में 4 शूटर्स को गिरफ्तार को किया जा चुका है.
जिसमें एक आरोपी को जमुई के झाझा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया.
आरोपी की पहचान केशव उर्फ़ नागा के रूप में हुई है.
है. इसके साथ ही सुमित, युवराज और अर्जुन नामक अपराधियों की भी गिरफ्तारी हुई है.
अपराधियों का मकसद दहशत फैलाना था
अपराधियों का मकसद दहशत फैलाना था.
अपराधी मान रहे थें कि हाल के दिनों में उनका रुतबे में कमी आयी है,
दहशत फैलाने का उद्देश्य इसी रुतबे को पुनर्स्थापित करना था.
पुलिस के पास कई चैट भी हाथ लगें है,
लेकिन अभी उसका खुलासा नहीं किया जा सकता.
बिहार के मनोरोगियों को कांके आने की जरुरत नहीं
Highlights


















