भोला नाथ सिंह लगातार तीसरी बार चुने गए हॉकी झारखंड के अध्यक्ष

हॉकी झारखंड का हुआ एजीएम, कार्यकारिणी समिति का हुआ चुनाव

रांची : भोला नाथ सिंह लगातार तीसरी बार चुने गए हॉकी झारखंड के अध्यक्ष- मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम

मोराबादी रांची के सभागार में हॉकी झारखंड की नवीं वार्षिक आमसभा और 2022 से 26 के लिए

हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया.

जिसमें हॉकी झारखंड के सभी 24 जिला के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे.

इस चुनाव में लगातार तीसरी बार भोलानाथ सिंह अध्यक्ष चुने गए.

बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर सेवानिवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश जयप्रकाश सिंह,

झारखंड सरकार के पर्यवेक्षक के रूप में जिला खेल पदाधिकारी रांची उपवन बड़ा,

झारखंड ओलंपिक संघ से पर्यवेक्षक में शिवेंद्रू दुबे, कोषाध्यक्ष झारखंड ओलंपिक संघ और

हॉकी इंडिया से ऑब्जर्वर के रूप में रंजीत गिल की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

हॉकी झारखंड के 05 मई 2022 के नोटिस के आधार पर 14 और 15 मई 2022 को हुए

नामांकन के बाद हॉकी झारखंड के सभी 10 पदों में सिर्फ एक-एक सदस्यों ने ही

अपना नामांकन किया परिणाम स्वरूप सभी कोई निर्विरोध निर्वाचित हुए.

Bhola Nath Singh hockey 22Scope News

ये लोग हुए निर्वाचित

  • भोलानाथ सिंह लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए
  • उपाध्यक्ष : मनोज कुमार प्रसाद (मनोज कोनबेगी) एवं चंद्रयानी मजूमदार
  • महासचिव : विजय शंकर सिंह
  • संयुक्त सचिव : माइकल लाल और बिगन सोय
  • कोषाध्यक्ष : असरिता लकड़ा
  • कार्यकारिणी समिति : दसरथ महतो, संजय सिंह और तारिणी कुमारी
  • अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने चार-चार विशेष आमंत्रित उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव नामित किए.
  • एसोसियट उपाध्यक्ष- अशोक भगत, अरविंद कुमार तूफानी, धर्मेद्र सिंह और अरविंद सिंह
  • एसोसियट संयुक्त सचिव- वीर सिंह मुंडा, विजय प्रताप सनातन, सुरजीत झा और संतोष कुमार गुप्ता.

महासचिव विजय शंकर सिंह ने पेश किया वार्षिक रिपोर्ट

वार्षिक आमसभा में पिछले 01 मई 2022 को हुए प्रथम स्पेशल जेनरल बॉडी के मीटिंग में हुए निर्णय को पारित किया गया, पश्चात अध्यक्ष महोदय ने वार्षिक प्रोग्रेस रिपोर्ट को बतलाए, और आने वाले दिनों के कार्ययोजनाओं पर चर्चा किए.

महासचिव विजय शंकर सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि इस वर्ष हमारे झारखंड की छह टीमों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं ने खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और चार टीमों ने पदक भी प्राप्त किया.

खूंटी का एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के निर्माण के पूरा होते हुए वहां राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजन करने का निर्णय लिया गया.

जबतक खूंटी और रांची का एस्ट्रोटर्फ पूरा नहीं हो जाता है तब तक सभी राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा और जमेशदपुर में कराने का निर्णय हुआ.

मनोज कोनबेगी हुए सम्मानित

हॉकी सिमडेगा को बेस्ट डिस्ट्रिक यूनिट ऑफ़ हॉकी झारखंड 2021-22 का अवार्ड हॉकी सिमडेगा को चुना गया, जिसके लिए हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को मोमेंटो देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. 2021-22 के बेस्ट कोच ऑफ हॉकी झारखंड के लिए चयनित पुरुष वर्ग में मनोज प्रधान और महिला वर्ग में बिगन सोय को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

शशिकांत प्रसाद बने कार्यकारिणी निदेशक

हॉकी झारखंड के सीईओ के रूप रजनीस कुमार चयनित किए गए तथा हॉकी झारखंड पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद को हॉकी झारखंड का कार्यकारिणी निदेशक बनाया गया. इसके अलावा बैठक में हॉकी के विकास के लिए कई निर्णय लिए गए.

भोलानाथ सिंह ने सभी को किया सम्मानित

हॉकी झारखंड अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने रिटर्निंग अफसर सहित हॉकी इंडिया, झारखंड सरकार और झारखंड ओलंपिक से आए प्रत्वेक्षको को मोमेंटो देवर और शॉल ओढ़ाकर हॉकी झारखंड की ओर से सम्मनित किया गया. रिटर्निंग ऑफिसर सेवानिवृत्त मुख्य जिला न्यायाधीश जयप्रकाश सिंह ने नवनिर्वाचित हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी समिति की घोषणा करते हुए सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हॉकी झारखंड लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. आप लोग और इसी ऊर्जा से कार्य करें तो झारखंड आसमान को छुएगा.

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि हॉकी झारखंड के निर्वाचित कार्यकारिणी समिति के अलावे भी हॉकी झारखंड के अध्यक्ष के पास 7 विशेष आमंत्रित उपाध्यक्ष एवं 7 विशेष आमंत्रित संयुक्त सचिव बनाने का अधिकार है. जिसमें जो जिला के पदाधिकारी अच्छे कार्य कर रहे हैं और जो जिला में हॉकी अच्छा है वहां के लोगों को भी इसके बनाया गया है. बांकी पदों पर भी उसी जिला को प्राथमिकता दी जाएगी. जिस जिला के अधिकारी अच्छा कार्य करेंगे.

भोलानाथ सिंह हॉकी इंडिया के महासचिव निर्वाचित

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img