Bhojpur Police की बड़ी उपलब्धि, अवैध हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

आरा : Bhojpur Police को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरा नवादा थाना अंतर्गत ग्राम मिल्की अनाईट स्थित धनंजय कुमार के घर पर पटना जिला के चार कुख्यात अपराधकर्मी हरवे-हथियार के साथ छिपा हुआ है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी एवं अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस निरीक्षक- सहथानाध्यक्ष कमलजीत, पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार राय आरा नवादा थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों, डीआईयू की टीम एवं एसटीएफ के साथ एक विषेश टीम का गठन किया गया।

गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब 16.20 बजे उक्त घर के पास पुलिस टीम पहुंची तो चार युवक उस घर के निकल कर भागने का प्रयास करने लगे, जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से पकड़ा गया। घर की विधिवत् तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में तीन पिस्टल, एक देशी कट्टा, 12 जिंदा कारतूस और पांच मैग्जीन के साथ अन्य सामान बरामद हुआ है। इस संबंध में आरा नवादा थाना कांड में आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया हैं। कुख्यात अपराधकर्मी का आपराधिक इतिहास भोजपुर जिला के अतिरिक्त कई अन्य जिलों में भी विभिन्न कांडों के आरोपी रहा है।

यह भी पढ़े : विषैले सांप के डसने से एक मजदूर की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bhojpur Police Bhojpur Police
Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img