Big Breaking : चुनाव का ऐलान, जानिये आपके यहां कब है मतदान

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने आज प्रेसवार्ता कर लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। देश में सात चरणों में चुनाव होंगे। 19 अप्रैल (102 सीट) को पहले चरण के मतदान होंगे। 26 अप्रैल (89 सीट) को दूसरे चरण के मतदान होंगे। सात मई (94 सीट) को तीसरे चरण के मतदान होंगे। 13 मई (96 सीट) को चौथे चरण के मतदान होंगे। 20 मई (49 सीट) को पांचवें चरण के मतदान होंगे। 25 मई (57 सीट) को छठा चरण के मतदान होंगे। एक जून (57 सीट) को सातवें और अंतिम चरण के चुनाव होंगे। चार जून को लोकसभा के नतीजे आएंगे। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो गई और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक बरकरार रहेगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारी टीम चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। चुनाव का पर्व और देश का गर्व। भारत में चुनाव लोकतंत्र का पर्व है। सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराना चुनौती है। हमने सभी राज्यों में जाकर समीक्षा की। पूरे देश में साढ़े 10 लाख मतदाता केंद्र है। भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है। 1.82 करोड़ नए मतदाता वोट करेंगे। इस बार करीब 97 करोड़ वोटर होंगे। 800 डीएम और एसपी से बात की गई। 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। चुनाव की व्यापक तैयारी की गई। करीब 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए।

राजीव कुमार ने आगे कहा कि 18 से 19 साल के 1.94 करोड़ मतदाता जबकि 20 से 29 साल के 29.74 करोड़ मतदाता हैं। 1.5 करोड़ चुनाव अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। हम दो साल से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे। देश में कुल 96.6 करोड़ मतदाता हैं। 49.72 करोड़ पुरुष मतदाता और 47.15 करोड़ महिला मतदाता हैं। 82 लाख मतदाता 85 साल के उपर उम्र के होंगे। उम्मीदवार को क्रिमिनल रिकॉर्ड बताना होगा। मुफ्त सौगात बांटने पर नजर रहेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 16 जून से पहले चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सख्त नजर रहेगी। पैसा बांटने वालों पर इस बार सख्त नजर रहेगी। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पर जांच होगी। चार्टर्ड फ्लाइट की भी जांच होगी। फेक न्यूज पर कड़ी नजर रहेगी। फेक न्यूज पर आईटी कानून में एक्शन होगा। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल नहीं किया जाए। हिंसा मुक्त चुनाव का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा के चुनाव होंगे। ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में चुनाव होंगे।

यह भी पढ़े : चुनाव की आज बज जाएगी घंटी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img