Jharkhand: JPSC के तरफ से झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा–2025 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। बता दें इस परीक्षा से 103 पदों पर भर्ती होगी।
पहले इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी यानी आज थी लेकिन अब 20 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक) आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2026 है।


