
झारखंड में नवनिर्वाचित मेयर और वार्ड पार्षदों के विजय जुलूस लगाए निकाले जा रहे हैं। इसी बीच मेदिनीनगर में भी मेयर अरुणा शंकर का विजय जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में पलामू सांसद बीडी राम भी शामिल हुए, जुलूस के दौरान सांसद बेहोश हो गए।
जानकारी के अनुसार बेहोश होने के बाद विष्णुदयाल राम को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सांसद विष्णुदयाल राम की हालत फिलहाल स्थिर है, गर्मी के कारण सांसद विष्णुदयाल राम बेहोश हो गए थे।
खबर अपडेट की जा रही है…