Big Breaking : ओवैसी का बड़ा ऐलान, 11 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने आज बड़ा ऐलान कर दिया है। एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखतरुल ईमान ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि हमारी पार्टी बिहार में 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी उसकी आज घोषणा कर दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमारी पार्टी पहले सीमांचल के चारों सीट किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार समेत मगध के कई लोकसभा सीट शामिल है। वहीं उन्होंने कहा कि दरभंगा, भागलपुर, काराकाट, बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर और उजियारपुर में भी अपना उम्मीदवार उतारेगी। यह सभी सीट ऐसी है जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है।

दरअसल, पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पिछले एक साल में दो बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। एक साल पहले उन्होंने सीमांचल के छह विधानसभा में घूम-घूमकर सभाएं की थी। अभी एक महीने पहले भी उन्होंने पूर्णिया में सभा की थी। इसके बाद पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। एक साल पहले ही उन्होंने इस बात के संकेत दे दिए थे कि पार्टी बिहार में इस बार एक लोकसभा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं अख्तरुल ईमान की बात करें तो वह किशनगंज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जो प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे उनके अभी नाम की घोषणा नहीं की गई है जल्दी ही कर दी जाएगी।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img