Big Breaking: Ranchi सिविल कोर्ट को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी

Ranchi: झारखंड में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। आम जनता से लेकर अब कोर्ट भी अब सेफ नहीं रहे। Ranchi के सिविल कोर्ट को दूसरी बार भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बार भी धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। इसकी जानकारी कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने दी है।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने क्या बताया

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि एक ईमेल के माध्यम से रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम धमाके से उड़ा देने की धमकी दी गई है। धमकी आने के बाद पूरे सिविल कोर्ट परिसर को बम निरोधक दस्ते के द्वारा खंगाला गया। बताया जा रहा है कि इस बार सिविल कोर्ट परिसर को आरडीएक्स लगाकर उड़ाने की धमकी दी गई है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है कि इससे पहले 6 फरवरी को ईमेल भेजकर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img