पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक आया है। मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन की लीलावती अस्पताल में एंजियोग्राफी की गई, अब हालत स्थिर बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, आज शाम 4.30 बजे शाहनवाज हुसैन को सीने में दर्द की तकलीफ होने के बाद लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। ईसीजी जांच के दौरान पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। वो इस वक्त आईसीयू में एडमिट हैं।
एसके राजीव की रिपोर्ट


