Babulal Marandi का बड़ा आरोप, वोटबैंक के लालच में झामुमो कांग्रेस ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया…

Babulal Marandi

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो गठबंधन ने सत्ता और वोटबैंक की राजनीति में झारखंड की आंतरिक सुरक्षा को दांव पर लगा दिया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi डीसी के निर्देश पर आधी रात चले रात्रि निरीक्षण से मचा हड़कंप… 

Babulal Marandi : घुसपैठिए अब कोल्हान क्षेत्र में भी बढ़ रहे-बाबूलाल का दावा

शनिवार को एक प्रेस वार्ता में मरांडी ने दावा किया कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले संथाल परगना में सीमित रहनेवाले ये घुसपैठिए अब कोल्हान क्षेत्र में भी तेजी से बस रहे हैं। विशेष तौर पर उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया क्षेत्र का जिक्र किया, जहां एक ऐसे गांव में तीन हजार मुस्लिम बच्चों के आधार कार्ड बन जाने की बात सामने आई है, जहां कोई भी स्थानीय मुस्लिम परिवार नहीं रहता।

ये भी पढ़ें- Ranchi : नदी किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, अर्धनग्न अवस्था में…

मस्जिदों और मदरसों में घुसपैठियों को पनाह दी जा रही है

मरांडी ने आरोप लगाया कि मस्जिदों और मदरसों में घुसपैठियों को पनाह दी जा रही है और उनके अवैध दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर कार्रवाई की बजाय जांच को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक चली जाती है, जो यह दर्शाता है कि सरकार की मंशा साफ नहीं है।

ये भी पढ़ें- UP Crime News : यूट्यूब से सीखा साइबर क्राइम और रिटायर्ड अधिकारी को लगा दिया 82.30 लाख का चूना, तीन गिरफ्तार… 

बाबूलाल मरांडी ने साफ कहा कि भाजपा झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने आशंका जताई कि अगर यही हालात रहे तो झारखंड भी मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे संवेदनशील हालातों की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह इस खतरे को समझे और राज्य की सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाए।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img