B.ED पास अभ्यर्थी अब नहीं बनेंगे प्राइमरी टीचर
पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) चेयरमैन अतुल प्रसाद और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के साथ आज तकरीबन एक घंटे मीटिंग चली। शिक्षा विभाग और बीपीएससी के बीच के विवाद को खत्म करने की कोशिश जारी है। जल्द रिजल्ट जारी करने और प्रमाण पत्रों की जांच को लेकर मंथन हुआ।
बिहार में शिक्षकों की बहाली को लेकर बीपीएससी और शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब B.ED पास अभ्यर्थी प्राइमरी के टीचर नहीं बन सकेंगे। मंगलवार को शिक्षा विभाग और बीपीएससी के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। बीपीएससी और शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद शिक्षक बहाली में शामिल 3.90 लाख बीएड पास कैंडिडेट्स के रिजल्ट पर रोक लगा दी गई है। 14 सितंबर को अब सिर्फ डीएलएड का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
Highlights







