नेटवर्किंग और नौकरी देने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 2 सौ लड़के हुए मुक्त

पूर्णिया : पूर्णिया में नेटवर्किंग और नौकरी देने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। बताते चलें तो सदर थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात रामबाग पिंक सिटी के कई लॉज में छापामारी कर 200 से ज्यादा लड़कों को मुक्त कराया है। मुक्त हुए लड़कों का कहना है कि वे लोग बंगाल के रहने वाले हैं। जहांगीर आशीष और कैसर उन लोगों को यहां नौकरी देने के नाम पर बुलाया था।

पूर्णिया के नए पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि आरोपी भोले भाले लोगों को नौकरी के नाम पर बुलाता था और ट्रेनिंग के नाम पर रुपये भी वसूलता था। साथ ही यहां आने पर उन्हें बंधक बना लिया जाता था। इनको एक आयुर्वेद की कंपनी के नाम पर बुलाया जाता था। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सात लोगों की टीम इस पूरे फर्जीवाडे को अंजाम देती थी। जिसमें चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी भी इस सरगना का मास्टरमाइंड नहीं पकड़ा गया हैं। सदर थाना में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : सियासत के लिए करते हैं यात्रा, जनता की समस्या पर कुछ नहीं बोलेंगे

यह भी देखें :

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img