गोपालगंज में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, सात मोटरसाइकिल के साथ छह गिरफ्तार

गोपालगंज. जिले में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 7 चोरी की बाइक के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मास्टर चाबी, 5 मोबाइल, एक बाइक के लॉक तोड़ने वाला और एक शटर काटने वाला औजार भी बरामद किये गये हैं।

गोपालगंज में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

गिरफ्तार होने वालों में विश्वास रावत, आकाश कुमार, इबादत हुसैन, शशि कुमार राम, राहुल कुमार और राहुल पटेल शामिल है, जो हथुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि बीते 24 फरवरी को मीरगंज थाना क्षेत्र के डॉक्टर गौहर आलम के क्लिनिक के पास से एक पैशन प्रो बाइक की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गयी।

इस घटना के बाद मीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मानवीय और तकनीकी अनुसंधान पर चोरी की बाइक, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ विश्वास रावत को गिरफ्तार किया गया। इसकी निशानदेही पर छापेमारी कर 5-6 चोरी की बाइक के साथ 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मास्टर चाबी, 5 मोबाइल, एक बाइक के लॉक तोड़ने वाला और एक शटर काटने वाला औजार भी बरामद किये गये है। एसपी ने कहा कि इसमें कई बाइक चोरों का आपराधिक इतिहास पहले भी थाना में दर्ज है। गिरफ्तार सभी बाइक चोरों को जेल भेजा जा रहा है।

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img