BJP ने फिर पूछी ‘राहुल गांधी की जाति’, तेजस्वी -तेज प्रताप के बीच….

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 में पहली बार रविवार को मन की बात की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। मन की बात के दौरान राजधानी पटना में स्थित BJP प्रदेश कार्यालय में पूरा कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों उपउपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत कई वरीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी लोगों ने ध्यान से सुनी।

धर्म के साथ ही देश का भी विकास करेंगे

मन की बात कार्यक्रम के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री ने एक तरफ जहां देश के विरासत की बात की तो दूसरी तरफ बाबा साहब अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे सख्शियतों के बारे में चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने महाकुंभ में युवाओं के योगदान की भी चर्चा की। आज देश के युवा जिस तरह से महाकुंभ में भाग ले रहे हैं यह आने वाला हमारा विकसित भारत का स्वरूप है। हम अपने धर्म के साथ ही देश का भी विकास करेंगे।

राहुल गांधी अपनी जाति बताएं

प्रधानमंत्री ने सारी बातें विस्तृत रूप से बताई। उन्होंने जानवरों के साथ आपसी समावेश की भी चर्चा की। पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जातिय गणना पर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी पहले ये बताएं कि उनकी जाति क्या है। बिहार के लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए जातिय गणना को पसंद कर रहे हैं और उनकी ही देन है कि देश में सबसे पहले बिहार में जातिय गणना हुई है। इसलिए राहुल गांधी सबसे पहले अपनी जाति बताएं और अपनी जातिय गणना करवा लें।

भगवान कृष्ण के भक्त हैं तेज प्रताप

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तेज प्रताप यादव के रील को लेकर कहा कि यह उनके परिवार का मामला है। तेज प्रताप बड़े भाई हैं और भगवान कृष्ण के भक्त हैं तो वे कब क्या बोलते हैं इसका कोई ठीक नहीं है। तेजस्वी जी का अपना एक सपना है। इसलिए दोनों भाइयो के सपने में कितनी दूरी है ये परिवार के ही लोग बताएँगे।

कर्मयोगी हैं, बड़ा होने का फर्ज निभाएं

इस दौरान उन्होंने तेज प्रताप के साथ नाइंसाफी होने के सवाल पर कहा कि अगर मैं यह बात बोलूं कि तेज प्रताप के साथ नाइंसाफी हो रही है तो आपलोग को अच्चा लगेगा लेकिन वे कर्मयोगी बने हैं, बड़े भाई हैं और बड़े भाई होने का फर्ज निभाएं। इस दौरान दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी के लालू यादव से मुलाकात के बाद सबकुछ ठीक होने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी को लगा कि इंडिया गठबंधन से सब भाग रहे हैं तो वे अपनी विरासत बचाने के लिए ये सब कर रहे हैं लेकिन अब उनका जहाज का डूबना तय है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    कल से शुरू होगा AIPOC, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे उद्घाटन, सभी राज्य के…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

BJP BJP BJP BJP BJP BJP

BJP

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img