लखीसराय : प्रेम-प्रसंग हत्याकांड मामले में लखीसराय जिला भाजपा ने विरोध मार्च करते हुए पीड़ित परिजनों से मिला। हत्याकांड मामले में शहर में बाजार बंद करने का अह्वान किया। इस मौके पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा, भाजपा नेता प्रेम कुमार, मुंगेर विधायक प्रणव कुमार और सिकंदरा से हम विधायक प्रफुल्ल मांझी सहित कई कद्दावर नेता बाजार बंद के दौरान विरोध शांति मार्च मे शामिल रहे।
सभी नेताओं ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद ललन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इधर, कबैया थाना मे एसपी पंकज कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 41 पन्नों की कॉपी हाथ लगी है जिससे हत्याकांड का पूरा राज से पर्दा उठ गया है। दरअसल, प्यार में बेवफाई का इंतकाम ही इस हत्याकांड का अंजाम है।
रंजीत सम्राट की रिपोर्ट


