गया दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, बोले – आरोपियों को मिलेगी कड़ी सजा, उपमुख्यमंत्री खुद कर रहे रिव्यू

गया दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, बोले – आरोपियों को मिलेगी कड़ी सजा, उपमुख्यमंत्री खुद कर रहे रिव्यू

गया : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गया जी पहुंचे संजय सरावगी का गया सर्किट हाउस में स्वागत किया गया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार के द्वारा उन्हें विष्णु चरण देकर स्वागत किया गया। आज भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा हरिदास सेमिनरी परिसर स्थित ऑडिटोरियम में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है।

खुद उपमुख्यमंत्री कर रहे मामले की मॉनिटरिंग

वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावागी ने नीट छात्रा मामले में कार्रवाई में विलंब होने के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लगातार इस मामले को देख रहे हैं। 2 पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है। सम्राट चौधरी भी लगातार इस केस को रिव्यू कर रहे हैं जो भी इसमें दोषी पाएंगे किसी को बक्सा नहीं छोड़ा जाएगा। सभी पर होगी कड़ी कार्रवाई।

ये भी पढ़े :  मधुबनी को मिला समृद्धि यात्रा के तहत बड़ी सौगात, 298 करोड़ की लागत से 101 योजना का शिलान्यास

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img