BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं

6
BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं
BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं
Advertisment

‎पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार में सुशासन स्थापित करने वाला सीएम बताते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सशक्त प्रशासनिक क्षमता एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित भावना ने बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई दिशा प्रदान की है।

Advertisment

उनके मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे, यही हमारी कामना है – BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे, यही हमारी कामना है। ‎उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि वे उसी प्रकार जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहकर प्रदेश एवं समाज के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।

Sanjay Saraogi 1 22Scope News

उन्होंने कई साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय लेकर न केवल यहां न्याय के साथ विकास की मूल अवधारणा वाली सरकार को स्थापित किया – संजय सरावगी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि उन्होंने कई साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय लेकर न केवल यहां न्याय के साथ विकास की मूल अवधारणा वाली सरकार को स्थापित किया बल्कि जातीय संघर्षों पर विराम लगाकर बिहार में विकास को नया आयाम दिया। ‎उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और वह दिन दूर नहीं जब केंद्र सरकार की मदद से बिहार विकसित राज्य की श्रेणी में अपना नाम दर्ज कराएगा।

Sanjay Saraogi 22Scope News

यह भी पढ़े : CM नीतीश का आज जन्मदिन, मिल रहीं बधाइयां, PM, गृह, रक्षा व राज्यपाल सहित कई मंत्रियों ने दी बधाई

Advertisement