बेतिया : बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर है। गंडक नदी पार कर स्कूल जा रहे शिक्षकों से भरी नाव गंडक नदी में पलट गई। नाव पर 15 से अधिक शिक्षक सवार थे। नाव पलटने के बाद बैरिया के पटजीरवा घाट पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की खबर यह है कि सभी शिक्षकों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। बेतिया से सभी शिक्षक दियारा के विभिन्न विद्यालयों में जा रहे थे। शिक्षकों ने इस घटना के बाद नाराजगी जाहिर की है। बताया जाता है कि नाव जैसे ही खुली उसका संतुलन एक दूसरे नाम से टकराने के बाद बिगड़ गया।
यह भी पढ़े : मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर भीषण चोरी
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट







