कल से लापता 10वीं की छात्र का शव बरामद

गोपालगंज : गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना कमल प्रसाद टोला में उस वक्त सनसनी फैल गई। जब कल यानी 18 नवंबर से लापता 10वीं की छात्र का शव पुलिस ने तालाब से बरामद किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मामले की छानबीन में जुट गई है। युवक की पहचान सीवान के पचवारा गांव निवासी छोटेलाल पड़ित का पुत्र रजनीश कुमार के तौर पर हुई है।

बताया जाता है कि सीवान के पचवारा गांव निवासी छोटेलाल पड़ित का पुत्र रजनीश कुमार अपने मामा के घर जिगना कमल प्रसाद के टोला में रहकर पढ़ाई करता था। रजनीश कुमार बीते सोमवार को सुबह अपने मामा घर से बाहर निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने युवक की इधर-उधर खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका तो परिजनों ने इसकी शिकायत मीरगंज थाना में की। आज मंगलवार को गांव के लोगो ने रजनीश का शव गांव के पास के तालाब में तैरते देखा और इसकी सूचना लोगो ने उसके परिजनों को दी।

यह भी देखें :

शव मिलने की सुचना मिलते ही मौके पर पहुचे परिजनों ने शव की पहचान रजनीश कुमार कर तौर पर की। छात्र के गर्दन पर चाकू लगने का निशान है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में हथुआ एसडीओपी आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मीरगंज थाना के जिगना जगरनाथ गांव में कल 16 वर्षीय छात्र का गुमशुदगी की खबर मिली थी। आज उसका शव तालाब से बरामद किया गया है। एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम पहुंचकर मामले की जांच में जुटी गई है। जल्द ही छात्र के मौत का खुलासा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : अभियान बसेरा : गोपालगंज में 64 भूमिहीन परिवारों को किया गया पर्चा वितरण

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img