Bokaro: अमर बाउरी ने सीओ और बीडीओ को लगाई फटकार, जानिए क्या है मामला

अनाज को ब्रांडेड बोरों में भरकर बंगाल में बेचने का आरोप

बोकारो : अमर बाउरी ने सीओ और बीडीओ को लगाई फटकार जिले के

चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में गरीबों को सरकार की तरफ से मिलने वाले अनाज में गड़बड़ी हो रही है.

गरीबों को 10 किलो के बजाए 5 किलो ही अनाज दिया जा रहा है.

लाभुकों को पॉस मशीन पर दो बार अंगूठा लगाकर एक बार ही अनाज दिया जा रहा है

और इस अनाज को ब्रांडेड बोरों में भरकर अधिक कीमत पर बंगाल में बेच दिया जा रहा है.

शिकायत के बाद विधायक ने लगाई फटकार

यह आरोप विधायक अमर कुमार बाउरी ने लगाया है.

शिकायत मिलने के बाद विधायक ने प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को जमकर फटकार लगाई और कहा कि अगर शिकायत को आप लोग चैलेंज करेंगे तो चैलेंज को हम स्वीकार करते हैं. लेकिन अगर मामला सही निकल गया तो नौकरी से भी हाथ धोना पड़ेगा. इसीलिए एक मौका अनाज वितरण करने वाले लोगों को और अधिकारियों को देते हैं. क्योंकि अनाज वितरण करने वाले लोग भी हमारे हैं और अनाज लेने वाले लोग भी हमारे है. जल्द से जल्द गड़बड़ी को दूर करें और यहां से गरीब के चावल को ब्रांडेड बोरों में भरकर बंगाल में भेजा जा रहा है उसे रोकने का काम करें.

लाभुकों को सिर्फ 5 किलो मिलता है अनाज

चंदनकियारी विधानसभा इलाके में यह लगातार शिकायत लाभुकों के द्वारा विधायक को दी जा रही थी कि महीने में मिलने वाले 10 किलो अनाज में मात्र 5 किलो ही अनाज दिया जा रहा है. जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का अनाज 5 किलो और 1 रुपए की दर से मिलने वाला 5 किलो अनाज शामिल है. जिसमें से 5 किलो ही अनाज दिया जाता है और उसमें भी एक यूनिट पर 1 किलो अनाज काट लिया जाता है.

जल्द शिकायतों को करें दूर नहीं तो होगी कार्रवाई

लगातार मिल रही शिकायत के बाद आज विधायक ने प्रखंड कार्यालय में चंदनकियारी के अंचलाधिकारी जो प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हैं और प्रखंड विकास पदाधिकारी को फटकार लगाई और कहा कि जल्द शिकायतों को दूर करने का काम करें नहीं तो इस पर कार्रवाई विधानसभा में सवाल उठाकर और अपने स्तर से भी करने का काम करेंगे. विधायक ने कहा कि पहले जो अनाज गरीबों के लिए आता था उसे जानवर भी खाना पसंद नहीं करते थे. लेकिन वर्तमान समय में इस तरह का अनाज गरीबों के लिए भेजा जा रहा है जिससे ब्रांडेड बोरों में भरकर अधिक दामों पर बेचने का काम किया जा रहा है और लाभ भी कमाया जा रहा है.

सीओ और बीडीओ ने कहा- मामले की होगी जांच

वही प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ने ऐसी किसी भी तरह की शिकायत मिलने के आरोप को नकार दिया और कहा कि ऐसी कोई शिकायत उन लोगों के पास नहीं आई है. कुछ शिकायतें पोर्टल पर आती है. उसकी जांच हम लोग करते हैं. लेकिन इस तरह की शिकायत विधायक के द्वारा की गई है. जांच कमेटी बनाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी और अगर बंगाल चावल को भेजा जा रहा है तो उसको भी रोकने का काम किया जाएगा.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img