Thursday, July 31, 2025

Latest News

Related Posts

Himani Narwal murder case में बड़ा खुलासा – ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ब्वॉय फ्रेंड ने खत्म किया किस्सा

डिजिटल डेस्क : Himani Narwal murder case में बड़ा खुलासा – ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ब्वॉय फ्रेंड ने खत्म किया किस्सा। हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता Himani Narwal murder case में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

बताया गया है कि हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ा निहत हिमानी नरवाल का ब्वॉय फ्रेंड दिल्ली में छुपा था। उसकी पहचान हरियाणा के ही रोहतक निवासी सचिन के रूप में हुई है।

पुलिस को पूछताछ में गिरफ्तार सचिन ने बताया कि वह और हिमानी नरवाल आपस में काफी समय से रिलेशनशिप में थे और Himani Narwal की ब्लैकमेलिंग से वह तंग आ चुका था।

Himani Narwal की ब्लैकमेलिंग से ही अजीज आकर उसने किस्सा खत्म करने का फैसला किया और अपनी साजिश को मौका मिलते ही अंजाम दे दिया।

Himani Narwal के ब्वॉय फ्रेंड ने कबूला जुर्म

Himani Narwal murder case में घटना के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस ने कई टीमों को फील्ड में उतारा था। Himani Narwal की हत्या उसी के बॉयफ्रेंड रोहतक निवासी सचिन ने की थी। वारदात के बाद से सचिन दिल्ली फरार हो गया था।

पुलिस ने वारदात के 36 घंटे बाद आरोपी बॉयफ्रेंड सचिन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में हत्यारे सचिन ने Himani Narwal की हत्या किए जाने का जुर्म कुबूल किया है। उसने हत्या किए जाने के बारे में भी अपने हिसाब से पूरा ब्योरा बताया है।

प्रारंभिक जांच में ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आई है। आरोपी सचिन ने कुबूल किया है कि वह हिमानी नरवाल को काफी पैसे भी दे चुका था। इसके बावजूद हिमानी नरवाल बार-बार और अधिक पैसे की डिमांड कर रही थी।

इसी कारण सचिन ने हिमानी नरवाल का किस्सा ही दुनिया से खत्म से करने की योजना बनाई लेकिन अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए वह मौके की तलाश में था। आरोपी सचिन ने मौका मिलते ही हिमानी नरवाल की हत्या उसी के मकान में कर दी।

Himani Narwal हरियाणा के रोहतक में विजयनगर स्थित किराए के मकान में रहती थी। हिमानी नरवाल के साथ उसकी मां और भाई भी रहता थे लेकिन वारदात वाले दिन दोनों नजफगढ़ गए हुए थे और Himani Narwal घर पर अकेली थी।

आरोपी सचिन ने इसे बढ़िया मौका पाया और Himani Narwal की उसी के घर में हत्या कर दी। फिर Himani Narwal के शव को एक सूटकेस में बंदकर उसे घर से 800 मीटर की दूरी पर सांपला बस स्टैंड के समीप फ्लाईओवर के पास फेंक दिया था।

राहुल गांधी के साथ की हिमानी की फाइल फोटो
राहुल गांधी के साथ की हिमानी की फाइल फोटो

वकालत की पढ़ाई कर रही थी रोहतक निवासी Himani

बता दें Himani Narwal का शव 1 मार्च को रोहतक में एक हाईवे के पास एक सूटकेस के अंदर मिला था। Himani Narwal को बेरहमी से कत्ल कर उनके शव को सूटकेस में ठूंसकर उसे एक फ्लाईओवर के पास फेंका गया था।

उसकी जानकारी सामने आने के बाद से ही हरियाणा की सियासत में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हिमानी के पिता ने पारिवारिक कारणों के चलते कई साल पहले सुसाइड कर लिया था। वहीं, उनके भाई की रंजिश के चलते मर्डर कर दिया गया था।

यहीं सूटकेस मिली थी मृत हिमानी
यहीं सूटकेस मिली थी मृत हिमानी

कांग्रेस नेता Himani Narwal हरियाणा के रोहतक जिले के विजय नगर की रहने वाली थीं। Himani Narwal अपने छोटे भाई और मां के साथ विजय नगर में किराए के घर में रह रही थीं। हालांकि, उनका का भाई और मां बीच-बीच में नजफगढ़ चले जाते थे।

Himani Narwal वहीं से वकालत की पढ़ाई (second year student in law) कर रही थीं। Himani Narwal  पिछले 5 साल से लगातार कांग्रेस पार्टी में एक्टिव थीं। कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में वह राहुल गांधी के साथ हरियाणवी ड्रेस पहने नजर आई थीं।

वह तस्वीर भी इन दिनों सुर्खियों में है। वह कांग्रेस पार्टी में आने से पहले ही कॉलेज के दिनों से 2016 में एनएसयूआई में शामिल हो गई थीं। Himani Narwal चर्चा में तब आईं, जब राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में वह हरियाणवी पहनावे में साथ दिखी थीं।

Himani Narwal लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव में सक्रिय रही थीं। Himani Narwal पार्टी की कोई भी गतिविधि एक्टिव कार्यकर्ता के रूप में सबसे आगे देखी गईं।

Himani Narwal की फाइल फोटो
Himani Narwal की फाइल फोटो

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा बोले- पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है कांग्रेस…

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक के हिमानी हत्याकांड को लेकर एसपी से बातचीत की। पूर्व सीएम हुड्डा के निर्देश पर विधायक भारत भूषण बत्रा और विधायक इंदु राज नरवाल हिमानी नरवाल के घर पहुंचे। हुड्डा ने फोन पर परिवार से बात करके उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि – ‘…पुलिस व सरकार पीड़ित परिवार के लिए जल्द न्याय सुनिश्चित करे। दोषी को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। दुख की इस घड़ी में कांग्रेस हिमानी के परिवार संग खड़ी है।

…हरियाणा में बढ़ता अपराध, खासतौर पर महिलाओं के विरुद्ध वारदातें गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

…कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र नारायणगढ़ में भी एक बसपा नेता की हत्या हुई थी। इससे पहले बहादुरगढ़ में इनेलो नेता और हांसी में जजपा नेता की हत्या हो चुकी है। प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा विधायक फिरौती की वारदातों के शिकार हो चुके हैं।

…कानून व्यवस्था का इस कद्र दिवाला पिट चुका है कि खुद भाजपा नेता और पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। हिमानी हत्याकांड में पुलिस और सरकार को उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई करनी चाहिए ताकि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने की मानसिकता वाले तमाम लोगों को इससे कड़ा संदेश मिले।’

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe