पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। ठंड को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने स्कूल को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है। बता दें कि 18 जनवरी तक स्कूल बंद करने का निर्देश दिया है। कक्षा-8 तक के सभी निजी एवं सरकारी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। आठवीं कक्षा से ऊपर के क्लास सुबह नौ बजे से 3:30 बजे तक चलेगा। पटना के डीएम ने कहा कि जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम और कम तापमान की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।
यह भी पढ़े : Saharsa में 12 तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश
यह भी देखें :
महीप राज की रिपोर्ट







