Breaking : झाड़ी में भगत का शव मिलने से मची सनसनी…

Breaking

Giridih – गिरिडीह के गावां प्रखंड में उस समय सनसनी मच गई जब झाड़ी से व्यक्ति का शव बरामद किया गया। घटना गदर पंचायत के मणिमहोडर की बताई जा रही है जहां जागेश्वर राय उर्फ कुहच भगत की हत्या शव को झाड़ी में फेंक दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें- Pakur – प्रेमी को बांधकर प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 6-7 लोगों ने… 

घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि जागेश्वर राय उर्फ कुहच भगत आज पूजा करने के लिए घर से लगभग कुछ दूरी पर स्थित कपासी थान बरगद पेड़ के नीचे पूजा करने आये थे। जहां उनकी हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया।

आपसी रंजिस व भूत-डाईन में हत्या की संभावना

संभावना व्यक्त की जा रही है कि आपसी रंजिस व भूत-डाईन के आरोप में उनकी हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार आपसी गोतिया से जागेश्वर का विवाद चल रहा था। वे घर से पूजन की बात कहकर निकले थे।

विलंब होने पर परिजन ढूंढने निकले

आने में विलंब होने पर पत्नी समेत अन्य परिजन देखने के लिए आये तो पूजन का सामान बिखरा पड़ा था। पर जब परिजनों उसे ढूंढने लगे तो उनकी आंख खुली की खुली रह गई। उक्त स्थल में सफगद की झाड़ी में भगत का शव फेंका हुआ था।

ये भी पढ़ें-Ranchi : पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचे जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसएसपी 

शरीर के कई भागों हाथ, कमर, कान के पास जख्म के निशान थे। जिसके बाद तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना गावां थाना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच शुरु कर दी है इस दौरान पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img