
Advertisment
पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। सीएम नीतीश कुमार की तबियत खराब हो गई है। जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार की सेहत नासाज है, इसकी वजह से उनके आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ठंड और बदलते मौसम के कारण मुख्यमंत्री को वायरल बुखार हुआ है, इसकी वजह से आज डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
Advertisment
CM नीतीश की तबियत बिगड़ी :
बता दें कि मुख्यमंत्री को आज ज्ञान भवन में बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होना था। वहीं मुख्यमंत्री को राजगीर में भी कई कार्यक्रमों में शामिल होना था। ऐसे में तबीयत खराब होने के कारण मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सीएम आज नालंदा में सम्राट जरासंध स्मारक का अनावरण करने वाले थे।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने खेल मैदान के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
यह भी देखें :
Highlights
Advertisement




