Jharkhand: झारखंड की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। 24 फरवरी को हेमंत Cabinet की बड़ी बैठक होने वाली है। बता दें 24 फरवरी को ही झारखंड राज्य का बजट भी सरकार पेश करेगी और उसी दिन आगे की रणनीति पर भी काम किया जाएगा। इसी के मद्देनजर हेमंत सोरेन सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।
विभाग ने जारी की अधिसूचना
24 फरवरी को होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद है। रांची-कैबिनेट सचिवालय और मॉनिटरिंग विभाग (कोऑर्डिनेशन) ने अधिसूचना जारी कर झारखंड Cabinet की महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी दी है।
दोपहर 2 बजे से होगी बैठक
Cabinet सचिवालय ने पत्र जारी कर बताया है कि बैठक 24 फ़रवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। झारखंड में आज से यानी 18 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है 23 तारीख को नगर निकाय चुनाव हैं इसलिए सदन स्थगित रहेगी वहीं 24 को बजट जारी किया जाएगा। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों में मुहर लगेगी।
इस बार बजट में हेमंत सोरेन सरकार महिलाओं के लिए खजाना खोल सकती है। जानकारी के अनुसार इस बजट में महिला किसानों के लिए सरकार कुछ बड़ी घोषणा करने वाली है। सरकार राज्य की महिला किसानों को सशक्त बनाने की तैयारी में हैं बता दें राज्य में कुल किसानों में लगभग आधी आबादी यानी 19 लाख किसान महिला हैं अब इन महिला किसानों के लिए सरकार बजट में खजाना खोल सकती है।
Highlights


