पटना : अभी-अभी जदयू दफ्तर सीएम नीतीश कुमार पहुंचे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं। उनके पहुंचने से पार्टी कार्यालय में हलचल बढ़ गई है। जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। मिशन-2024 की तैयारी में जदयू पार्टी पूरी तरीके से जुटी हुई है। सीएम नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी और मंत्री संजय झा भी मौजूद हैं।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







