Breaking : आलोक मेहता के आवास पर महागठबंधन विधायकों की बैठक

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के आवास पर महागठबंधन विधायकों की बैठक हो रही है। महागठबंधन के विधायक आलोक मेहता के आवास पर पहुंचने लगे हैं। कुछ ही देर में महागठबंधन के विधायकों का बैठक शुरू होगा।

तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन विधायकों की हो रही है बैठक

आपको बता दें कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह बैठक होगी। इस बैठक में सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। राजद विधायक विजय मंडल ने कहा कि बैठक में क्या होगा वह बैठक में जाने के बाद पता चलेगा। मेरे हिसाब से सभी बैठक महत्वपूर्ण होती है। यह बैठक भी महत्वपूर्ण हैं। पूर्व मंत्री राजद विधायक शमीम अहमद ने महागठबंधन के विधायक दल की बैठक को लेकर कहा कि विधायक दल का बैठक होते रहता है। सभी बैठक महत्वपूर्ण होता है। सरकार के पास कोई विजन नहीं है, बिना विजन का सरकार चल रहा है।

यह भी देखें :

बैठक को लेकर महागठबंधन की नेताओं ने अलग-अलग दी प्रतिक्रिया

राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने महागठबंधन विधायक दल की बैठक को लेकर कहा कि विधानसभा चल रहा है। विधानसभा में छात्र, गरीब, महिला और नौजवान को अधिकार मिले उसको लेकर चर्चा होगी। वहीं राजद एमएलसी सुनील सिंह बैठक को लेकर कहा कि बैठक शुरू होगा तब बताया जाएगा। सरकार विफल है। चारों ओर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। इस सरकार में किसानों का दोहन हो रहा है। बीपीएससी छात्रों पर लाठी बरसाया जा रहा है। फर्जी बजट पेश कर रहे हैं। ऐसे सरकार का दुर्भाग्य है। 3,17,000 करोड़ का बजट है। चार लाख करोड़ रुपए से ऊपर बिहार पर कर्ज है। कोई बच्चा बिहार में जन्म लेता है तो अपने ऊपर 29 हजार रुपए कर्ज लेकर जन्म लेता है।

इस बैठक में कैसे लड़ाई लड़ी जाएगी उसको लेकर चर्चा होगी – राजद विधायक इसराइल मंसूरी

पूर्व मंत्री राजद विधायक इसराइल मंसूरी ने महागठबंधन के विधायक दल की बैठक को लेकर कहा कि इस बैठक में कैसे लड़ाई लड़ी जाएगी, उसको लेकर चर्चा होगी। सरकार कुछ नहीं कर रही है। पूरे देश में भ्रष्टाचार और अपराधियों का तांडव चल रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री की क्या स्थिति है सारे लोग जानते हैं। घेरने की जरूरत नहीं है। बिहार की जनता सरकार को खुद घेरने जा रही है। पूर्व मंत्री राजद विधायक शमीम अहमद ने कहा कि विधायक दल का बैठक होते रहता है। सभी बैठक महत्वपूर्ण होता है। सरकार के पास कोई भीजन नहीं है बिना भीजन का सरकार चल रहा है।

विधानसभा सत्र चलता है तो बैठक होती है – तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के विधायक दल की बैठक को लेकर कहा कि जब भी विधानसभा सत्र चलता है तो बैठक होती है। इस बैठक में हमलोग चर्चा करेंगे कि रणनीति बनाएंगे। कैसे सदन में बिहार की जनता की आवाज को उठाना है। छात्र-छात्राओं नौजवानों सभी लोग की आवाज को उठाना है। अभी यह बैठक केवल विधानमंडल सत्र के लिए है।

Tejashwi Yadav 1 22Scope News
विधानसभा सत्र चलता है तो बैठक होती है – तेजस्वी यादव

यह भी पढ़े : तेजस्वी का CM नीतीश पर निशाना, ताड़ी को शराबबंदी से बाहर करने की कही बात

महीप राज की रिपोर्ट

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...

Ahaan Panday बने AJIO का नया चेहरा, 7 अक्टूबर से All...

AJIO All Stars Sale: फिल्म स्टार आहान पांडे (Ahaan Panday) अब फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म AJIO का नया चेहरा बन गए हैं। वे कंपनी के...