Breaking: पाकिस्तान ने फिर किया ड्रोन से हमला, जम्मू और पठानकोट में ब्लैकआउट

Desk. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। पाकिस्तान ने एक बार आज जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों पर ड्रोन से हमला किया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात जम्मू में कई विस्फोट सुने गए और सायरन बजने लगे। इसके बाद जम्मू और पठानकोट में ब्लैकआउट कर दिया गया है।

पाकिस्तान ने फिर किया ड्रोन से हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने जम्मू के सांबा क्षेत्र पर ड्रोन हमला किया। इसके बाद ब्लैकआउट लागू होने के बाद आसमान में ड्रोनों का झुंड देखा गया। वहीं पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल अटैक हुआ। इसे नाकाम कर दिया गया। उधर, राजस्थान के पोकरण में भी ड्रोन अट्रैक किया गया।

लगातार दूसरे दिन भारत पर ड्रोन से हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल से हमले किए। शुक्रवार को शाम होते ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टर उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम, आरएसपुरा, अरनिया और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी। वहीं चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

वहीं पाकिस्तान के हमले के बीच जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जम्मू और उसके आसपास के सभी लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि कृपया सड़कों पर न निकलें, घर पर रहें या किसी ऐसे निकटतम स्थान पर रहें, जहां आप अगले कुछ घंटों के लिए आराम से रह सकें। अफवाहों पर ध्यान न दें, निराधार या असत्यापित कहानियां न फैलाएं और हम सब मिलकर इससे निपट लेंगे।”

Saffrn

Trending News

झारखंड मौसम अपडेट : कई जिलों में हीटवेव अलर्ट, अगले 5...

झारखंड मौसम अपडेट झारखंड में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तापमान सामान्य से...

बिहार मौसम रिपोर्ट : भीषण गर्मी का अलर्ट, 10 जिलों में हीटवेव,...

बिहार मौसम रिपोर्ट  बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है और अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही भीषण गर्मी (Heatwave) की स्थिति बनने लगी...

लू से बचने के 10 जरूरी उपाय: डॉक्टरों ने जारी की...

भीषण गर्मी और लू का खतरा (विशेष रिपोर्ट) देशभर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई राज्यों में लू (Heatwave) का असर शुरू...

उत्तर प्रदेश मौसम रिपोर्ट : भीषण गर्मी का प्रकोप, कई जिलों...

उत्तर प्रदेश मौसम रिपोर्ट उत्तर प्रदेश में गर्मी अब खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रही है। अगले 5–7 दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में...

ऑल इंडिया मौसम रिपोर्ट – भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों...

ऑल इंडिया मौसम रिपोर्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही देशभर में गर्मी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत, मध्य भारत,...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img