जेल भेजे गए राधाचरण साह
पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। जदयू एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ जी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेजा। वकील की तरफ से सीने की दर्द की शिकायत की गई। वकीक की तरफ से कोर्ट से अपील किया गया कि राधाचरण साह को मेडिकल वार्ड में रखा जाए। ईडी की तरफ से इस पर कोई शिकायत नहीं की गई।
पेशी के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने राधा चरण साह को 14 दिन का न्यायिक हिरासत दिया। पेशी के दौरान राधा चरण साह के वकील ने अपने मुवक्किल राधा चरण सेठ के सीने में दर्द होने की बात कोर्ट के समक्ष कही। ईडी के वकील ने राधा चरण साह के वकील के अपील पर किसी तरह का कोई आपत्ति नहीं जताया। राधाचरण साह के वकील ने न्यायिक हिरासत के दौरान साह को बेऊर कारा के मेडिकल वार्ड में रहने की अपील कोर्ट से की।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट
Breaking : कोर्ट में पेशी के लिए निकले JDU MLC राधाचरण साह
Highlights







