पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) पार्टी का नया नाम राष्ट्रीय लोक मोर्चा हुआ। जिसका ऐलान पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा ने किया। उपेंद्र कुशवाहा ने आज अपने आवास पर प्रेसवार्ता की।
कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के रजिस्ट्रेशन के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि इलेक्शन कमीशन हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का मान्यता नहीं दी। क्योंकि इस नाम से कई पार्टी मिलता जुलता है। इसके बाद हमने पांच नाम का फॉर्म दिया। उसके बाद अब हमारी पार्टी का नया नाम राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से रजिस्टर हो गया है। इसलिए हम इलेक्शन कमीशन को धन्यवाद देते हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि हम एनडीए का हिस्सा है और हमारी पार्टी लगातार लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी कर रही है और 40 का 40 लोकसभा चुनाव जीतेंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि हम एनडीए का हिस्सा है।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







