Advertisment

वैशाली: वैशाली में एक सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना सराय थाना क्षेत्र के पौरा मदन सिंह चौक के समीप की है जहां किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गये। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर किया लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल में ही दोनों की मौत हो गई।

Advertisment

ARARIA में भीषण अगलगी में 76 घर जले, करोड़ों का नुकसान

दोनों मृतक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के पौरा मदन सिंह गांव निवासी स्व. उमेश राय का एकलौता 15 वर्षीय पुत्र विजय कुमार और उसका चचेरा भाई 16 गोलू कुमार के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि विजय ने इस वर्ष MATRIC का परीक्षा दिया था और रिजल्ट देखने के लिए लालगंज जा रहा था तभी यह घटना घटी। दोनों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मामले की सूचना पर नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

मैट्रिक
MATRIC
Advertisement