सीबीआई रेड पर बंधु का वार, बंधु न झुकेगा न डरेगा,भाजपा ने दिया था मंत्री पद का ऑफर

Ranchi– सीबीआई रेड के बाद दिल्ली से रांची पहुंचे बंधु तिर्की ने कहा है  कि बंधु तिर्की न झुकेगा और न ही डरेगा. छापेमारी की टाइमिंग को पर सवाल उठाते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि मांडर उपचुनाव का  नोटिफिकेशन जारी होते ही सीबीआई को खेल घोटाले की याद आती है, छापेमारी शुरु कर दी जाती है. सीबीआई को छापेमारी में क्या मिला उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए.

रांची पहुंचे बंधु तिर्की

सीबीआई रेड को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि 2019 में  भाजपा ने हमें मंत्री पद का ऑफर दिया था. लेकिन अपने जमीर की आवाज को सुन कर हमने यह ऑफर ठुकरा दिया था. भाजपा को राज्य में ऐसा ट्राईबल लीडर पसंद नहीं है, जो आदिवासी-मूलवासियों के हक-हकूक की बात करे. सदन के बाहर और अंदर उसके अधिकारों से लिए संघर्ष करता हो, उसे सिर्फ हां में हां मिलाने वाला आदिवासी नेता चाहिए, लेकिन बंधु तिर्की आदिवासी मूलवासियों का संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा. चाहे इसकी जो भी कीमत चुकानी पड़े.

मांडर उपचुनाव सामने है, इसकी अधिसूचना जारी हो गयी है. हमारा सारा ध्यान अब उस चुनाव को लेकर है. हम पूरी ताकत के साथ लड़ेगे, और हमारा उम्मीदवार चुनाव में जीत हासिल करेगा. बता दें कि आज ही 34 राष्ट्रीय खेल घोटाले में सीबीआई की टीम ने बंधु तिर्की के वनहारा स्थित आवास पर छापा मारा है.  

रिपोर्ट- शाहनवाज     

सृजन घोटाले में मनोरमा देवी की बहू रजनी प्रिया के विरुद्ध सीबीआई ने चिपकाया इश्तेहार

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img