By Election Results: चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे जारी, जानिए किसका रहा दबदबा

By Election Results: देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। पंजाब, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल में हुए इन उपचुनावों को 2026 और 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा था। आम आदमी पार्टी (AAP) जहां पंजाब और गुजरात की अपनी दोनों सीटें बचाने में सफल रही, वहीं कांग्रेस को केरल की नीलांबुर सीट पर जीत मिली। दूसरी ओर, बीजेपी को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बंगाल में अपने गढ़ को बरकरार रखा।

By Election Results: पंजाब में AAP का दबदबा कायम

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा था। वह कांग्रेस के भारत भूषण आशु, अकाली दल के उपकार सिंह घुम्मन और बीजेपी के जीवन गुप्ता को पछाड़ते हुए भारी मतों से विजयी रहे। इस जीत से न केवल AAP ने राज्य में अपनी पकड़ को मजबूत किया है, बल्कि यह अरविंद केजरीवाल के लिए राज्यसभा का रास्ता भी खोल सकती है।

By Election Results: गुजरात में AAP को बढ़त

गुजरात की दो विधानसभा सीटों विसावदर और कादी पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने विसावदर सीट जीत ली है। गोपाल इटालिया ने बीजेपी के किरीट पटेल को 17,554 वोटों से हराया, जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही और अपनी जमानत भी नहीं बचा सकी। कादी सीट पर बीजेपी ने अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी और राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस और AAP के उम्मीदवारों को हराकर 39,452 वोटों से जीत हासिल की।

गौरतलब है कि विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक भूपेंद्र भाई के इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने के बाद उपचुनाव हुआ था, लेकिन बीजेपी यह सीट जीतने में विफल रही।

By Election Results: केरल में कांग्रेस की वापसी

नीलांबुर सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने अहम जीत दर्ज की। कांग्रेस के आर्यदान शौकत को 77,737 वोट मिले और उन्होंने लेफ्ट के एम. स्वराज को 11,077 वोटों से हराया। टीएमसी से मैदान में उतरे पीवी अनवर को केवल 19,760 वोट मिले। यह जीत कांग्रेस के लिए दक्षिण भारत में संभावनाओं को मजबूत करने वाला संदेश है, वहीं टीएमसी के लिए केरल में पैर जमाने की कोशिश को झटका लगा।

By Election Results: पश्चिम बंगाल में TMC का किला कायम

कालीगंज सीट पर टीएमसी प्रत्याशी और पूर्व विधायक नसीरुद्दीन अहमद की बेटी अलीफा अहमद ने जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के आशीष घोष को हराया। कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन इस सीट पर कोई खास असर नहीं डाल सका। यह जीत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए आगामी 2026 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी संबल साबित हुई है। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में टीएमसी को भारी समर्थन मिला है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img