रांची: अरगोड़ा थाना में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता महावीर सिंह ने केस किया है।
महावीर सिंह ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने इरफान अंसारी के द्वारा किए गए उनके एक्स हैंडल पर एक पोस्ट को पढ़ा जिससे सनातन धर्म के बारे में लिखा हुआ था।
सनातन धर्म को मानने वालों को काफी आघात पहुंचा है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान न सिर्फ धार्मिक आस्था पर ठेस पहुंचाया जा रहा है।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की तुलना जेल ल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाया गया है। इसके अलावा सामाजिक सौहार्द को भी बिगाड़ने का हर संभव प्रयास किया गया है।
बता दें कि जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने अपने एक्स हैंडल पर हिंदू देवी-देवताओं की तुलना हेमंत, कल्पना व खुद से की है।







