शिबू सोरेन ने की शिकायत पर लोबिन हेम्ब्रम पर दल-बदल का मामला दर्ज

रांची: झामुमो के बागी विधायक लोबिन हेम्ब्रम के खिलाफ झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने रबीन्द्रनाथ महतो को दल-बदल की शिकायत की है।

इस शिकायत के बाद लोबिन हेम्ब्रम की विधायकी खतरे में आ गई है। शिकायत पर लोबिन हेम्ब्रम के विरुद्ध स्पीकर न्यायाधिकरण में केस दर्ज हो गया है।

स्पीकर ने उनसे पांच जुलाई तक लोबिन हेम्ब्रम  को अपना लिखित पक्ष उपलब्ध कराने को कहा है। झामुमो से भी इसी अवधि में पक्ष मांगा गया है। उल्लेखनीय है कि लोबिन हेम्ब्रम झामुमो नेतृत्व के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे।

शीर्ष नेतृत्व के निर्देश को चुनौती देते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में राजमहल संसदीय सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। झामुमो ने उन्हें इस कृत्य के लिए निलंबित कर दिया था।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!