बोकारो ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के घर CBI की रेड

राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में सीबीआई की टीम बोकारो में कर रही छापेमारी

बोकारो : राष्ट्रीय खेल घोटाले से जुड़े मामले में सीबीआई की टीम रेस हो गई है.

गुरुवार को सीबीआई की टीम बोकारो पहुंची,

जहां झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के सचिव सह बोकारो ओलंपिक एसोसिएशन के

अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के घर पर छापेमारी की.

धनबाद सीबीआई की 4 सदस्यीय टीम का छापा सेक्टर 8/सी स्थित क्वार्टर नंबर 2201

तथा पटना में उनके गांव में भी चल रही है.

सुबह 8 बजे से सीबीआई की टीम बिपिन कुमार सिंह के घर पहुंची है.

मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम घर के लोगों से पूछताछ कर रही है

और कागजों को भी खंगालने की सूचना है.

बंधु तिर्की के आवास पर सीबीआई का छापा

बता दें कि इससे पहले सीबीआई की टीम ने आज सुबह झारखंड के पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के बनहोरा स्थित आवास पर छापेमारी की. यह छापेमारी सुबह से ही हो रही है. बताया जाता है कि राष्ट्रीय खेल घोटाले से जुड़े मामले को लेकर सीबीआई ने छापेमारी की. वहीं सीबीआई की दो टीम बंधु तिर्की के मोरहाबादी स्थित आवास पर पहुंची जहां छापेमारी कर रही है.

नेशनल गेम्स घोटाले के मामले में छापेमारी

सीबीआई ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 22 अप्रैल को दो एफआईआर दर्ज किया था. सीबीआई को हाईकोर्ट ने 11 अप्रैल को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. पहला मामला RC 0242022A001 के तहत मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में हुई अनियमितता से जुड़ा है. जिसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है.

वहीं दूसरा मामला RC 0242022A002 है जो खेल आयोजन से जुड़े घोटाला से है. पहले इस मामले की जांच एसीबी कर रही थी. जिसमें बंधु तिर्की गिरफ्तार भी हुए थे और उनके खिलाफ चार्जसीट भी दाखिल की गई थी. इस मामले में एसीबी ने बंधु तिर्की को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया था.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img