BIG BREAKING: लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

पटना : लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी- राजद सुप्रीमो

लालू प्रसाद यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है.

10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची, जहां छापेमारी की जा रही है.

बताया जा रहा है कि देश में 17 जगहों पर रेड चल रहा है.

वहीं राबड़ी आवास और बेटी मीसा भारती के घर पर भी सीबीआई टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है.

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में की है.

कहा जा रहा है कि आरआरबी में लालू के कार्यकाल में हुई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई हो रही है. आरोप है कि नौकरी लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे. इसी मामले को लेकर सीबीआई ने छापेमारी की. बता दें कि यूपीए सरकार में 2004 से 2009 तक लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे.

रेलवे में नौकरी दिलाने का आरोप

आरोप है कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब उन्होंने अपने कई जानने वालों को रेलवे में नौकरी दिलाई थी. इसके बदले उनके परिवार वालों को सस्ती दरों पर जमीन मिली थी. सीबीआई को शक है कि इस मामले में संभवत जमीन खरीदने के बदले पैसा भी नहीं दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली और बिहार मिलाकर कुल 17 जगहों पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है. हालांकि सीबीआई की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. लालू यादव इस समय दिल्ली में हैं. उनकी बेटी मीसा भारती भी दिल्ली में है. राबड़ी देवी अपने आवास पर ही हैं.

बीते महीने कोर्ट से मिली है जमानत

बता दें कि चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने बीते महीने 22 तारीख को जमानत दी है. जमानत के बाद उन्होंने कुछ दिनों तक एम्स में अपना इलाज कराया, जिसके बाद से वे अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर हैं. मालूम हो कि सुनवाई से पहले ही तबीयत अधिक खराब होने की वजह से लालू को एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स लाया गया था.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img