CBSE Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, Ranchi Zone में 33 हजार छात्र शामिल

CBSE Board Exam 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू। रांची जोन में 33 हजार से अधिक छात्र शामिल, 38 केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे से परीक्षा।


CBSE Board Exam 2026 रांची: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित CBSE Board Examination के तहत 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह के साथ हल्की चिंता भी देखी जा रही है।

10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से आरंभ होकर 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

CBSE Board Exam 2026: Ranchi Zone में 33 हजार से अधिक परीक्षार्थी

रांची जोन की सिटी कॉर्डिनेटर सह डीपीएस की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने बताया कि इस जोन के अंतर्गत रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और लातेहार जिले शामिल हैं।

इस जोन में लगभग 10वीं के 19 हजार और 12वीं के करीब 14 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। कुल मिलाकर करीब 33 हजार परीक्षार्थी इस बार परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए विभिन्न स्कूलों में 38 केंद्र बनाए गए हैं।


Key Highlights

  • 17 फरवरी से शुरू हुई CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा

  • 10वीं परीक्षा 11 मार्च तक, 12वीं परीक्षा 10 अप्रैल तक चलेगी

  • रांची जोन में करीब 33 हजार विद्यार्थी शामिल

  • 38 परीक्षा केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में आयोजन

  • सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी परीक्षा


CBSE Board Exam 2026: एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा

10वीं और 12वीं की सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।

बोर्ड की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थी परीक्षा के दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर केंद्र पर पहुंचें। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CBSE Board Exam 2026: प्रशासनिक तैयारी पूरी

परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रबंधन की ओर से अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के लिए प्रेरित करें, ताकि अंतिम समय की जल्दबाजी से बचा जा सके।

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img