रांची- राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर हरमु स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी आरती सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं मौजूद रही।


